
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में मौसम ने करवट ले रही है। सूबे में आज नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट की संभावना है। हालांकि कई हिस्सों में मौसम खुश्क रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
रविवार को सबसे अधिक तापमान नूहं मेवात में दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते अब सर्दी समाप्त होने के साथ-साथ अब गर्मियों की शुरूआत हो गई। वहीं बीच-बीच में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह व शाम के समय ठंड बरकरार है। जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं।मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च की शुरुआत में तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी से अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान में और उछाल देखा जा सकता है।
TagsHaryanaबारिशIMDअपडेटHaryanarainIMD update जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





