छत्तीसगढ़

रायपुर में बिस्मिल की महफिल इवेंट खत्म होने के बाद देर रात हंगामा, कई युवक हिरासत में

Nil dhankar
23 Feb 2026 9:09 AM IST
रायपुर में बिस्मिल की महफिल इवेंट खत्म होने के बाद देर रात हंगामा, कई युवक हिरासत में
x

रायपुर। बिस्मिल की महफिल इवेंट खत्म होने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक कारे टकराने से सड़क पर मारपीट हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे DCP और अतिरिक्त पुलिस बल ने युवकों पर हल्का बल प्रयोग किया।

शांति पूर्ण माहौल बनाने सड़क पर हंगामा कर रहे युवकों को हिरासत में लिया गया है। जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू किया तो बवाल कर रहे कई युवक भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं तेलीबांधा थाना लेकर आने पर थाने में भी जमकर हंगामा किया। पूरा मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।

उम्मीद है कि पुलिस आज शाम तक इस मामले में खुलासा करेगी और पुरे मामले की जानकारी मीडिया को साझा करेगी। नहीं तो चलती-फिरती कार्रवाई कर मामले को दबा दिया जायेगा। अगर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना जायज है। सड़क में मारपीट और अशांति जैसे माहौल पैदा करना अपराध की श्रेणी में आता है। मारपीट में जितने युवा नजर आ रहे है वे सभी बड़े घरानों के बताए जा रहे है। कानून तो सभी के लिए सामान है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।



Next Story
null