हरियाणा

Haryana: टायर फटने से पिकअप पलटी, 16 लोग घायल

Sarita
19 Dec 2025 7:09 AM IST
Haryana: टायर फटने से पिकअप पलटी, 16 लोग घायल
x
Haryana: नेशनल हाईवे 148-बी पर गांव नीरपुर के पास टायर फटने से पिकअप पलट गई जिसमें करीब 16 लोग घायल हो गए। इनमें संतोष नामक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे जयपुर रेफर किया गया है। जबकि अन्य महिला व पुरुषों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घायलों में 10 महिलाएं व 6 पुरुष शामिल हैं।
नारनौल के सीमावर्ती राजस्थान के गांव श्योपुरा से बहरोड़ के गांव निहालपुरा में शोक जताने के लिए गए थे जब करीब 11 बजे सभी पिकअप में बैठ कर वापस आ रहे थे तो पटीकरा के होटल प्रिंस के पास गाड़ी का टायर फट गया और टायर फटने से पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ी में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी तुरंत एम्बुलेंस को दी गई और करीब 6 लोगों को निजी व 10 को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। इसमें संतोष नामक महिला की गंभीर हालत बनी हुई है।
Next Story