
x
Haryana Murder : सोनीपत के गांव गढ़ी बाला के चौकीदार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह राजबीर का शव गांव बिंदरोली के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़ी बाला निवासी सुरेश ने बताया कि उसका भाई राजबीर (55) गांव का चौकीदार था। करीब 12 साल पहले उसके पिता की मौत के बाद राजबीर को चौकीदार बनाया गया था।
मंगलवार शाम को उसे गांव के बस स्टैंड पर देखा गया था, लेकिन सुबह उसका शव पड़ोसी गांव बिंदरोली के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। परिजनों को खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजबीर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
TagsHaryanaचौकीदारहत्याखेतशवHaryanaWatchmanMurderFieldBody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





