
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर की पश्चिमी नहर से एक बार फिर एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान हो गई है। मृतक युवक का नाम सुमित है जो बैंक कॉलोनी का रहने वाला था और कार एसेसरीज का काम करता था। परिजनों की मानें तो उसने अपने परिजनों से कहा था कि वह आधे घंटे में वापस आ जाएगा लेकिन 5 दिन बाद शव को गोताखोरों की मदद से घर से करीब 10 किलोमीटर दूर पश्चिमी नहर से बाहर निकाला गया। गांधीनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि हमें सुमित के लापता होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
अगले ही दिन उसका स्कूटर दड़वा घाट पर बरामद हुआ था। इसके बाद हम तलाश करते हुए आज यहां पहुंचे और आज उसका शव बरामद हुआ है। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। अब मौत का असली कारण शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन पश्चिमी यमुना नहर लोगों की मौत का कारण भी बनती जा रही है। अब यहां लोग आत्महत्या कर लेते हैं तो कभी हत्या कर शव को नहर में फेंक देते हैं। पिछले 30 दिनों के अंदर ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
TagsHaryanaहत्याआत्महत्यानहरयुवकशवHaryanamurdersuicidecanalyouthbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





