
x
Haryana हरियाणा: टोहाना स्थित वर्धमान टाइल एंड सेनेटरी स्टोर से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। स्टोर मालिक शोभित जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में दुकान का अकाउंटेंट समीम अंसारी, उसका भाई शबीब अंसारी और पड़ोसी शिवम मुख्य आरोपी हैं।शोभित जैन ने बताया कि इन तीनों ने मिलकर पिछले एक साल में दुकान और गोदाम से करीब 70 लाख रुपये का सामान चुराया है। चोरी का सामान रतिया रोड स्थित मेसर्स सिंगला सेनेटरी स्टोर के मालिक पंकज सिंगला और गौरव सिंगला को बेचा गया था।
शोभित जैन ने बताया कि मुख्य आरोपी समीम अंसारी ढाई साल से दुकान में काम कर रहा था। वह दुकान का हिसाब-किताब, स्टॉक और सामान की आवाजाही का काम देखता था। चोरी हुए सामान में सेनेटरी का सामान, पाइप, जगुआर ट्रांसिया, टॉयलेट शीट, पानी की टंकियां, स्टील की टंकियां, हिडन टैंक और फिटिंग का सामान शामिल है। आज शहर के सैकड़ों व्यापारी थाना परिसर में एकत्रित हुए और थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
TagsHaryanaमुंशीचुराए70 लाखMunshistole70 lakhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





