
x
Haryana हरियाणा: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव झांझरी के पास हवेली होटल के पास स्थित शराब की दुकान पर दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों बदमाश पैदल आए और महज 10 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गनीमत रही कि पांच राउंड फायरिंग के बावजूद दुकान के किसी कर्मचारी को गोली नहीं लगी। हालांकि, दुकान के बाहर लगा शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सूचना मिलते ही दो डीएसपी, सदर थाना पुलिस, एसटीएफ और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं।
फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि घटना के वक्त दुकान पर कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे और कुछ ग्राहक शराब खरीदने आए थे। अचानक हुई फायरिंग से सभी घबरा गए। घटना के बाद दुकान बंद कर दी गई। पुलिस की छह टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
TagsHaryanaबदमाशोंशराबदुकानगोलीबारीHaryanamiscreantsliquorshopfiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





