
x
Haryana हरियाणा: झज्जर शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम के पास स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए नकाबपोशों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन भी बरामद कर लिए। यह घटना करीब साढ़े 12 बजे की है, जहां एक युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर आया, जिसका पीछा स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोश लोग कर रहे थे। जैसे ही मोटरसाइकिल सवार युवक खेल स्टेडियम के पास पहुंचा तो स्कॉर्पियो कार चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिर गया और जिसके बाद दो नकाबपोश लोग कार से उतरे और मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ मारपीट की।
इसके बाद उसे जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। पूछताछ में मामले का खुलासा होगा एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि स्टेडियम के पास एक स्कॉर्पियो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और मोटरसाइकिल सवार का अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर सतीश बालन के निर्देशानुसार व डीसीपी साहब के मार्गदर्शन में चार टीमें गठित की गई और चारों पुलिस टीमों ने बहुत अच्छा काम करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं और 5 से 6 युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
TagsHaryanaबदमाशोंयुवकअपहरणपुलिसरैकेटभंडाफोड़ Haryanamiscreantsyouthkidnappingpoliceracketbustedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





