हरियाणा

Haryana: निर्माणाधीन इमारत के टैंक में डूबकर मजदूर की मौत

Sarita
3 Aug 2025 7:28 AM IST
Haryana: निर्माणाधीन इमारत के टैंक में डूबकर मजदूर की मौत
x
Haryana हरियाणा: निर्माणाधीन इमारत के पानी के टैंक में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जब अन्य मजदूरों ने उसे पानी के टैंक में पड़ा देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-70ए में बीपीटीपी द्वारा एक प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। बिहार निवासी कन्हैया (45) इसी साइट पर मजदूरी करता था। बीती रात वह साइट पर था, तभी वह पानी के टैंक में गिर गया। यहां कोई अन्य मजदूर न होने के कारण उसे कोई देख नहीं पाया।
सुबह जब मजदूर यहां पहुंचे, तो उन्होंने कन्हैया का शव पानी के टैंक में गिरा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि पैर फिसलने के कारण वह टैंक में गिर गया। साथ ही, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने उसे पानी के टैंक में धक्का दिया होगा। मामले की जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
Next Story