
x
Haryana हरियाणा: पानीपत में जेजेपी नेता की हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। मिन्ना के साथ एक अन्य व्यक्ति पर भी गोलियां चलाई गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव जागसी निवासी रणबीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी का रहने वाला था। फिलहाल वह शहर के विकास नगर में रह रहा था।
मृतक मिन्ना पहले जेजेपी पार्टी में था और विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने रविंद्र मिन्ना को पानीपत शहर से टिकट देकर अपना दावेदार बनाया था। लेकिन टिकट मिलने के कुछ दिन बाद ही रविंद्र जेजेपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में जेजेपी ने रविंद्र मिन्ना को पार्टी से निकाल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsHaryanaजेजेपी नेताहत्या HaryanaJJP leadermurder रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





