भारत

ITI छात्र समेत 2 की हत्या, 6 बदमाशों ने रेता गला

Nilmani Pal
22 March 2025 6:47 AM IST
ITI छात्र समेत 2 की हत्या, 6 बदमाशों ने रेता गला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि एनकाउंटर में बदमाश के ढेर होने के कुछ देर बाद ही दो दोस्तों की बीच सड़क हत्या कर दी गई। काकोरी में बरकताबाद-खुरूमपुर मार्ग पर दो दोस्तों पर पहले बांका और चाकुओं से हमला किया गया।

इसके बाद गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों की हत्या कर शव बीच सड़क ही फेंककर बदमाश भाग निकले। वारदात को करीब छह लोगों ने अंजाम दिया। बगल के खेत से खून से सना बांका मिला है। दोनों युवकों के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर घाव मिले हैं। उंगली भी कटी हुई है।

मारा गया मनोज (23) आईटीआई का छात्र था। वहीं, रोहित (25) रेलवे की परीक्षा पास कर चुका था। इस वारदात के कुछ देर पहले ही पुलिस ने महिला से रेप और हत्या के आरोपी लुटेरे ऑटो चालक को मलीहाबाद के बाद एनकाउंटर में मार गिराया था। सरेराह दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। राजधानी की जो पुलिस एनकाउंटर में लुटेरे को ढेर करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही थी वह सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने से अब सन्न थी। आनन-फानन में इंस्पेक्टर काकोरी टीम के साथ पहुंचे। इस बीच, मारे गए युवकों के घर वाले भी आ गए। जवान बेटों का शव देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस टीम से ही उनकी झड़प और हाथापाई हो गई।

Next Story