हरियाणा

Haryana : ITBP के SI को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत

Sarita
27 March 2025 10:45 AM IST
Haryana : ITBP के SI को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत
x
Haryana : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का बुधवार को उनके पैतृक गांव उदेसीपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 56 वर्षीय कृष्ण कुमार की 24 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई थी। उनके भतीजे मास्टर अजमेर सिंह ने बताया कि वह 6 भाइयों और 3 बहनों में सबसे छोटे थे।
उनके परिवार में पत्नी सरोज देवी, बेटा मंदीप और बेटी मंजू हैं। कृष्ण कुमार लंबे समय से आईटीबीपी में एसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर उदेसीपुर लाया गया, जहां उनकी कंपनी ने उन्हें बट सलामी देकर राजकीय सम्मान दिया। अंतिम संस्कार के दौरान उनके भाई सतबीर, जगमेंद्र (सूबेदार), जगबीर सिंह, राजबीर और स्थानीय गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
Next Story