
x
Haryana : गांव भांगरौला में गली में खेल रहे तीन साल के मासूम को थार गाड़ी ने कुचल दिया। इस घटना में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा
पुलिस के मुताबिक, अमरेंद्र अपने परिवार के साथ भांगरौला में रहते हैं। उनका तीन साल का बेटा अवीश घर के पास बने कॉमन सर्विस सेंटर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब बच्चे गली में खेल रहे थे तो इस दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी तेज रफ्तार आई जिसने बच्चे को जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में बच्चे का सिर तक कुचला गया। वह जब गाड़ी को देखकर मौके पर बच्चे को बचाने के लिए भागे तक तक आरोपी इस वारदात को अंजाम दे चुका था। वारदात के बाद आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं, मासूम को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsHaryanaमासूमथारकुचलाInnocentTharCrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





