भारत

7 श्रद्धालुओं की मौत, मौसमी कहर बाढ़ की चपेट में आए

Nilmani Pal
29 Aug 2025 9:44 AM IST
7 श्रद्धालुओं की मौत, मौसमी कहर बाढ़ की चपेट में आए
x
ब्रेकिंग

हिमाचल प्रदेश। चंबा के भरमौर गांव में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मौसमी कहर बरपा है. यहां मणिमहेश यात्रा के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है आठ लोग घायल हैं. वहीं, नौ लोगों के लापता होने की खबर है.

चंबा से भरमौर कराब 62 किलोमीटर दूर है, जिसका रास्ता पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे से होकर जाता है. इसके बाद भरमौर से मणिमहेश कैलाश के लिए हडसर तक 13 किलोमीटर की छोटी सड़क है. हडसर से शुरू होने वाली मणिमहेश कैलाश पर्वत और पवित्र झील के लिए 13 किलोमीटर की एक कठिन एकतरफा यात्रा है.मणिमहेश झील तक पहुंचने के लिए धन छो, सुन्दरासी, गौरीकुंड का कठिन ट्रैक है. इन्हीं ट्रैक पर श्रद्धालुओं की मौत हुई है. हजारों श्रद्धालु अभी भी भरमौर और अन्य जगहों पर फंसे हुआ हैं. इस जगह फोन नेटवर्क न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. यात्रा पर गए लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

बता दें कि भरमौर से चंबा के बीच का नेशनल हाइवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. यात्रियों को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. चंबा पहुंचने के लिए भी कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. माना जा रहा है कि गायब यात्रियों की तादाद और बढ़ भी सकती है. नेटवर्क न होने के चलते संपर्क मुश्किल हो रहा है.

Next Story