हरियाणा

Haryana: होटल संचालक का शव कमरे में लटका मिला

Sarita
31 Dec 2024 8:49 AM IST
Haryana:   होटल संचालक का शव कमरे में लटका मिला
x
Haryana : अज्ञात कारणों के चलते होटल संचालक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-37 स्थित होटल के कमरे में व्यक्ति का शव लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सराय के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक आनंद सेक्टर 37 में ब्लू स्टोन नाम से होटल चलाता था। आनंद ने अपने ही होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृतक के कर्मचारियों ने फोन पर घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक आनंद पर्वतीय कॉलोनी स्थित अटल चौक का रहने वाला था। फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story