
x
Haryana हरियाणा: जींद में भंभेवा नहर के पास एक युवक का अधजला शव मिला। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम और पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। गुरुवार रात भंभेवा गांव में सुंदर ब्रांच नहर के पास भवाद की ओर जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने अधजला शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव की हालत देखकर पुलिस को शक हुआ कि हत्या के बाद शव को नष्ट करने की नीयत से फेंका गया है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
TagsHaryanaनहरशवअस्पतालशवHaryanacanalbodyhospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





