
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के चरखी दादरी में तीन मालवाहक वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे 152डी पर हुआ। हाईवे पर दो कैंटर आपस में टकरा गए। घटना के दौरान पास से गुजर रहा एक ट्रक भी इनकी चपेट में आ गया। इसमें दो चालकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक सुमित यूपी के बागपत जिले के धनबाद का रहने वाला था जबकि दूसरे मृतक चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमित और अनवर दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों ट्रक चलाने का काम करते थे। बुधवार को वे गुड़ का लोड लेकर अंबाला से नारनौल जा रहे थे। इस दौरान जब वे रात को एनएच 152डी पर गांव झिंझर के पास पहुंचे तो उन्होंने ट्रक रोक लिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वहां खड़े कैंटर ने बैक करते समय ट्रक को टक्कर मार दी।
Next Story





