
x
छग
Durg. दुर्ग। रामकृष्ण मुखर्जी निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि करीबन 01ः30 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पलक इंडस्ट्रीज कंपनी भिलाई से कापर केबल वायर लंबाई करीबन 300-400 कीमती 40,000 रूपये को चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरो को खंगाला गया। हुलिया के आधार पर संदेही छत्रपाल बारले को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी से पूछताछ करने पर अपने साथी हरीचन्द्र साहू, राहूल यादव, महेश कुमार साहू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया साथ ही चोरी की मशरूका कापर केबल वायर लंबाई करीबन 300-400 कीमती 40,000 रूपये को बरामद कराया। आरोपियो को आज दिनांक 19.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी राहुल यादव के विरूद्ध थाना भिलाई-3 में हत्या, मारपीट के मामले दर्ज है। आरोपी छत्रपाल बारले के विरूद्ध थाना भिलाई-3 में हत्या का प्रयास, बलात्कार, मारपीट के मामले दर्ज है। आरोपी हरीचन्द्र साहू के विरूद्ध थाना सुपेला में मारपीट का मामला दर्ज है। आरोपीगण आदतन बदमाश है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सौमित्री भोई, सउनि राजेन्द्र देशमुख, आर. रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।
अप. क्र. 456/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस
जप्ती- केबल वायर लंबाई करीबन 300-400 कीमती 40,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा कुल कीमती 1,00,000 रूपये ।
आरोपी 01. छत्रपाल बारले पिता गणेश बारले उम्र 26 साल निवासी आमाकुंआ चौक पुरैना थाना भिलाई-3
02 हरीचन्द्र साहू पिता मनराखन साहू उम्र 30 साल निवासी आमाकुंआ चौक पुरैना थाना भिलाई-3
03 महेश साहू पिता आनंद राम साहू उम्र 25 साल निवासी आमाकुंआ चौक पुरैना थाना भिलाई-3
04 राहुल यादव पिता संतोष यादव उम्र 27 साल निवासी बापूनगर थाना खुसीपार
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





