
x
Haryana हरियाणा: कालांवाली में रेलवे ट्रैक पर नूनिया पीर की दरगाह के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरकर एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान सृष्टि निवासी मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया। मृतक लड़की के पिता अमित कुमार ने बताया कि वह मंडी आदमपुर स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह अपने परिवार के साथ एक माह के लिए बिहार गया हुआ था। शनिवार सुबह वह बठिंडा से मंडी आदमपुर जाने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में जा रहा था।
इस दौरान बच्चे आपस में खेल रहे थे और पूरा परिवार सो रहा था। जैसे ही ट्रेन कालांवाली के पास पहुंची तो पास बैठे यात्री ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी। उसे बताया गया कि लड़की चलती ट्रेन से नीचे गिर गई है। लेकिन गंभीर चोटों के कारण लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
TagsHaryanaसोचलती ट्रेनगिरकरबच्चीमौतHaryanasleepingmoving traingirl died after falling from a moving trainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





