
x
Haryana: शहर के व्यस्त क्लब मार्केट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाजार की पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में धुआं फैल गया और दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटर को दुकान के सामने चार्ज किया जा रहा था। चार्जिंग के दौरान वाहन से पहले तेज गंध और धुआं निकलने लगा, इसके तुरंत बाद आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़े लोग पीछे हटने को मजबूर हो गए।
आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद दुकानदारों ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया, लेकिन लगातार बढ़ती आग के सामने दोनों सिलिंडर बेअसर साबित हुए। हालात बिगड़ते देख पास में खड़े अन्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों को हटाया गया, ताकि आग फैलने से रोकी जा सके।सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि स्कूटर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
TagsHaryanaचार्जिंगई-स्कूटरआगगोलाHaryanacharginge-scooterfireblaze जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





