छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम: कड़ाके की ठंड का टॉर्चर...ऐसा रहेगा Weather

jantaserishta.com
18 Dec 2025 8:18 AM IST
छत्तीसगढ़ मौसम: कड़ाके की ठंड का टॉर्चर...ऐसा रहेगा Weather
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य संभागों में ठंड और कोहरे का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है. अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है. इसके साथ ही सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई है.
बता दें, गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, मैनपाट और GPM समेत कई स्थानों में सुबह कोहरा छाया रहा. प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रात का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई विशेष मौसमी प्रणाली (सिनोप्टिक सिस्टम) सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा. रायपुर शहर में आज को कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.
वहीं शीतलहर के असर को देखते हुए रायपुर मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को रात के समय फील्ड में मौजूद रहकर अलाव व्यवस्था की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो.
रायपुर नगर निगम ने आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है. इससे बेघर लोगों, राहगीरों और जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story