
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर के व्यासपुर में रणजीतपुर रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं। जिससे डंपर ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिलाओं को बाइक पर ले जा रहा हलवाई हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। थाना व्यासपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक महिलाएं खंड छछरौली के गांव ललहाड़ी की रहने वाली हैं। ये दोनों शादी समारोहों में रोटी बनाने का काम करती हैं।
इनके गांव का ही एक व्यक्ति हलवाई का काम करता है। दोनों महिलाएं आज सुबह हलवाई के साथ बाइक पर रणजीतपुर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में जा रही थीं। जैसे ही तीनों संधाय गांव के पास पहुंचीं तो बिलासपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गईं। तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक काम नहीं किए और दोनों महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बताया कि तीनों ललहाड़ी गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।
TagsHaryanaडंपरबाइकटक्करदोमौतHaryanadumperbikecollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





