भारत
आइसक्रीम खाते रेस्तरां मालिक को मारी गोली, मंजर देख दोस्त घबराया
jantaserishta.com
15 April 2025 11:44 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मंगलवार को एक 28 वर्षीय रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल रेस्तरां मालिक की हत्या क्यों की गई, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मंगलवार तड़के एक 28 वर्षीय रेस्तरां मालिक की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि घटना अंबाझरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक कैफे के पास रात 1.20 से 1.30 बजे के बीच हुई. हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है.
अंबाझरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोशा रेस्तरां के मालिक अविनाश राजू भुसारी कैफे के सामने अपने मैनेजर के साथ बैठे थे और आइसक्रीम का आनंद ले रहे थे, तभी चार अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल और मोपेड पर सवार होकर वहां पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनमें से एक ने भुसारी पर कथित तौर पर चार राउंड गोलियां चलाईं और फिर अपने साथियों के साथ मौके से भाग गए.
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अंबाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





