
x
Haryana हरियाणा: गाँव डिक्का टापरी में एक कुत्ते ने गली में खेल रही चार साल की बच्ची का गाल बुरी तरह नोच लिया। बच्ची की चीखें सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर आए और कुत्ते को डंडे से भगाया। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया।
गाँव डिक्का टापरी निवासी मनोज ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी चार साल की बेटी रूही गली में खेल रही थी। तभी एक कुत्ते ने रूही पर हमला कर दिया। रूही चीखी तो आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर आए तो देखा कि कुत्ते ने रूही को ज़मीन पर पटक दिया था। कुत्ता रूही का चेहरा नोच रहा था। रूही के गाल से काफी खून बह रहा था। कुत्ते ने उसके चेहरे पर पंजे भी मारे। कुत्ते को डंडे का डर दिखाकर भगा दिया गया। रूही को तुरंत जिला सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया। यहाँ डॉक्टर ने रूही को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए। इसके बाद उसे सर्जरी के लिए रेफर कर दिया गया। मनोज ने बताया कि गाँव में कुत्तों का बहुत आतंक है। उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
Next Story





