भारत
बड़ा हादसा: ट्रक से कार की टक्कर, 5 कारोबारियों की मौत
jantaserishta.com
4 Sept 2025 9:05 AM IST

x
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
पटना: बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक व्यवसायी थे और फतुहा से वापस पटना लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सभी पांच कारोबारी किसी कार्य से फतुहा गए थे और देर रात सभी कार पर सवार होकर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार सीधे जाकर ट्रक से टकराई और उसमें फंस गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि सभी कारोबारी कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का बिजनेस करते थे। मृतकों की पहचान राजेश कुमार, सुनील कुमार, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और संजय कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक पटना के कुर्जी और पटेल नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक सभी शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी राजधानी के पटेल नगर के गांधी मूर्ति के निवासी संजय कुमार सिन्हा के नाम से रजिस्टर्ड है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई। सभी मृतकों के परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsपटना में बड़ा हादसापटनापटना न्यूज़पटना एक्सीडेंट न्यूज़एक्सीडेंटBig accident in PatnaPatnaPatna NewsPatna Accident NewsAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





