
x
Haryana हरियाणा: नरवाना के बड़नपुर नहर हेड से 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सलोनी (22) पुत्री शमशेर, निवासी वासिया कालता, तहसील उचाना, जिला जींद के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार सलोनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बी.कॉम की डिग्री लेने के लिए घर से निकली थी। देर हो जाने के कारण वह कुरुक्षेत्र में अपनी बुआ के पास रुक गई। शनिवार सुबह उसकी बुआ ने उसे पिंडारी रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली ट्रेन में बैठाया था। सुबह करीब 10:30 बजे सलोनी से उनकी बात हुई थी। इसके बाद सलोनी ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह कैथल से निकल चुकी है, लेकिन दोपहर 1 बजे तक उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन सलोनी का फोन नहीं उठा।इसके बाद परिजनों ने बरसोला रेलवे स्टेशन पर जानकारी ली, जहां से उन्हें जींद रेलवे स्टेशन जाकर पता करने को कहा गया। जींद पहुंचने पर जब उन्होंने सलोनी की लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाई तो लोकेशन नरवाना क्षेत्र की बताई गई। परिजन तुरंत नरवाना पहुंचे, इसी दौरान उन्हें करीब 2 बजे सूचना मिली कि सलोनी की नहर में डेड बॉडी मिल गई है।
परिजनों का कहना है कि कैथल और नरवाना के बीच आखिर क्या हुआ, इसका अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। परिजन नरवाना के नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsHaryanaनहरयुवतीशवहत्याआशंकाHaryanacanalyoung womanbodymurdersuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





