
x
Haryana: हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाया है। सोनीपत शहर में कोहरे की वजह से सुबह विजिबिलिटी जीरो है, जबकि पानीपत व कई अन्य जिलों के हालात खराब हैं। प्रदेश में 26 से 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात सोनीपत प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय पलवल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। उत्तरी हरियाणा में कुछ जिलों में कोहरा पड़ने का अनुमान लगाया है, मगर दिन के समय प्रदेश में धूप खिलेगी। सूबे में 26-28 दिसंबर के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
क्रिसमस के दिन प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिली। जिसके कारण अधिकांश जिलों में 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान पलवल में सबसे अधिक 24 डिग्री सेल्सियस तथा कैथल में सबसे कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
TagsHaryanaकोहराशीतलहरOrange Alert Haryanafogcold waveOrange Alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





