साहू महिला की अंतिम संस्कार का विरोध, धर्म बदली थी, दफनाने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण

धमतरी। धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर धमतरी जिले में चल रहा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। विरोध के बाद महिला के परिजन शव को लेकर उसके गृह ग्राम बोराई पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मामला सुलझ गया।
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने हिंदू धर्म में वापसी (घर वापसी) का फैसला लिया है और इसकी लिखित सहमति भी प्रशासन को सौंप दी है। तय हुआ है कि महिला का अंतिम संस्कार कल हिंदू रीति-रिवाज से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, ग्राम बोराई के साहू परिवार की एक महिला की 24 दिसंबर को मौत हो गई।
परिवार के लोग जब महिला के शव को बोराई गांव में दफनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला ने धर्मांतरित हो गई थी और उस पर धर्मांतरण करने का आरोप था। ग्रामीणों की मांग थी कि शव को वहां न दफनाया जाए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।





