हरियाणा

Haryana : नहर के पास झाड़ियों में मिला डिलीवरी बॉय का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
5 March 2025 11:27 AM IST
Haryana : नहर के पास झाड़ियों में मिला डिलीवरी बॉय का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां रोहतक जेएलएन नहर के पास झाड़ियों में एक डिलीवरी बॉय का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक सचिन झज्जर जिले के भंभेवा गांव का रहने वाला था।
मॉडल टाउन थाने में 1 मार्च से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
Next Story