
x
Haryana हरियाणा: अंबाला में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जहां चंडीगढ़ हाईवे पर 8 बदमाशों ने एक कूरियर डिलीवरी ब्वॉय के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश उसके कई महंगे पार्सल और उसके पास मौजूद नकदी लूटकर फरार हो गए। अंबाला शहर के 4 नंबर चौकी निवासी गौरव गागट ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कूरियर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। आज दोपहर वह चंडीगढ़ से बलदेव नगर की तरफ आ रहा था, इसी दौरान रीजेंटा के सामने बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और कीमती पार्सल और नकदी लूटकर फरार हो गए।
डिलीवरी ब्वॉय गौरव ने बताया कि बदमाश काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे। जब वह रुका तो बदमाशों ने उससे बलदेव नगर का रास्ता पूछा। जैसे ही उसने रास्ता बताया तो सामने से कुछ और बदमाश भी आ गए जिन्होंने उससे छीनाझपटी शुरू कर दी। डिलीवरी ब्वॉय कुछ समझ पाता इससे पहले ही वे सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि बदमाशों ने 7-8 पार्सल और 15 से 16 हजार रुपये लूट लिए हैं।
TagsHaryanaडिलीवरी बॉयलूटDelivery boyRobberyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





