
x
Haryana: हरियाणा में ठंड का कहर शनिवार को भी जारी रहा। राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में सात से दस डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। फरीदाबाद में 8.8 डिग्री, गुरुग्राम में 7.3 डिग्री और नूंह में 10.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक 21 दिसंबर को कई इलाकों में गहरी धुंध छाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 को हल्की धुंध रहेगी और 23 दिसंबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 24 दिसंबर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा। कई इलाकों में फिर से गहरी धुंध की चेतावनी जारी की गई है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया, हरियाणा 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 20 दिसंबर की रात से राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। 22 दिसंबर तक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे।
उत्तरी हरियाणा के एक दो इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 24 दिसंबर से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज आएगी। शीत लहर चलेगी। इससे रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में पाला भी गिर सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में गहरी धुंध छाने की भी संभावना है।
TagsHaryanaतापमानधुंधऑरेंज अलर्ट HaryanaTemperatureFogOrange alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





