
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां कस्बे में देर रात ज्वेलर्स की दुकान की सटर को तोड़ डकैती की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित नत्थीलाल हरिओम सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर करोड़ों रुपये का सोने-चांदी का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में दुकान के शटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे कीमती जेवरात व अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक ने दुकान खोली तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुनहाना के डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा व पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड टीम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करा दी है।
फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। वहीं डॉग स्क्वाड ने आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। वहीं पीड़ित ज्वैलर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझाने का काम करेगी।
TagsHaryanaज्वेलरचोरीJewelerTheft जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





