छत्तीसगढ़

टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों से पैसे मांगने पर चाकू से हमला, दो नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Dec 2025 12:31 AM IST
टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों से पैसे मांगने पर चाकू से हमला, दो नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
x

टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों से पैसे मांगने पर चाकू से हमला, दो नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

छग
Raipur. रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के तरपोंगी टोल प्लाजा पर देर रात ट्रक चालकों से पैसे मांगने और इनकार करने पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लवकुश तिवारी ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से ट्रक चालक है। दिनांक 27-28 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात करीब 3:30 बजे वह अपने ट्रक से जाते समय तरपोंगी टोल प्लाजा के पास चाय पीने रुका था। उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार चार युवक वहां पहुंचे और उससे 200 रुपये की मांग करने लगे। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी और अपने पास रखे नुकीले धारदार हथियार से उसके बाएं जांघ पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई।
इसी समय एक अन्य ट्रक चालक मनोज कोडावले भी अपनी ट्रक लेकर वहीं चाय पीने पहुंचा। आरोपियों ने उससे भी 200 रुपये मांगे। मनोज द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और नुकीली धारदार वस्तु से उसके दाहिने हाथ में हमला कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 648/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 119(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी लवकुश तिवारी और घायल ट्रक चालक मनोज कोडावले से विस्तृत पूछताछ की। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। मुखबिरों को सक्रिय किया गया और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहनों की जानकारी जुटाई गई।
पुलिस को मिली अहम सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रियाज खान (18 वर्ष) निवासी ग्राम कुरा, थाना धरसींवा और विकास साहू (18 वर्ष) निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा इस घटना में शामिल दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लिया गया है। चारों आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान, उप निरीक्षक बृजकिशोर दीक्षित, कौशल मिर्झा, आर. राजेश यादव, अभिषेक शर्मा और सत्येन्द्र प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Tagsरायपुरधरसींवा थानातरपोंगी टोल प्लाजाट्रक चालकचाकू से हमलापैसे की मांगगाली-गलौचमारपीटधारदार हथियारदोपहिया वाहनसीसीटीवी जांचपुलिस कार्रवाईगिरफ्तारीरियाज खानविकास साहूविधि के साथ संघर्षरत बालकबीएनएस धाराएंअपराध क्रमांक 648/25देर रात वारदातकानून व्यवस्थाRaipurDharsiwa police stationTarpongi toll plazatruck driverknife attackdemand for moneyabuseassaultsharp weapontwo-wheelerCCTV investigationpolice actionarrestRiyaz KhanVikas Sahuchild in conflict with lawBNS sectionscrime number 648/25late night incidentlaw and orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story