छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 Dec 2025 9:30 PM IST
Raipur Breaking: फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर की पुष्टि हुई
विगत 13 सालों से सट्टा-जुआ, गांजा कारोबार के खिलाफ पर लगातार ख़बरें प्रकाशित की
13 सालों से सट्टा-जुआ और गांजा कारोबार पर जनता से रिश्ता की मुहिम
रायपुर में अवैध जुआ पर एंटी क्राइम यूनिट की बड़ी रेड
जनता से रिश्ता की खबर के बाद तेज हुई पुलिस कार्रवाई
अवैध सट्टा-जुआ पर लगातार वार, जनता से रिश्ता का प्रभाव
आधुनिक तकनीक से जुआ कारोबारियों पर नकेल

Raipur.
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस में जुआ खेलते एक दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस द्वारा की गई, जिसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन के माध्यम से जुआ खेले जाने की पुष्टि की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित आउटर इलाके के फार्म हाउसों में जुआ और पार्टियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 28 दिसंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हंसी खुशी फार्म हाउस में अवैध रूप से जुआ का फड़ लगाया गया है।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे का सहारा लिया। ड्रोन से निगरानी करने पर स्पष्ट रूप से देखा गया कि फार्म हाउस के भीतर कुछ लोग ताशपत्ती के माध्यम से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसकी पुष्टि होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के कब्जे से कुल 2 लाख 12 हजार 600 रुपये नगद, 2 चारपहिया वाहन, 8 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और ताशपत्ती बरामद की गई। पुलिस के अनुसार जप्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 31 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
इसके साथ ही फार्म हाउस के मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में फार्म हाउस मालिक की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे अभियान को लेकर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने रायपुर पुलिस के अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को जुआ और सट्टा खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शहर एवं आउटर क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर जुआ-सट्टा कारोबार को जड़ से खत्म करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी-
(1) सुरेश साहू पिता खेमराम साहू उम्र 33 साल साकिन न्यू पूरेना गुरु तेज बहादुर नगर मकान न. B5 महावीर नगर थाना राजेंद्र नगर
(2) नागेंद्र कुमार वर्मा पिता नकुल राम वर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड 7 ग्राम पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग
(3) गोविंद कुमार पिता चंद्र कुमार उमर 32 वर्ष दुर्गा चौक अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर
(4) इशू देव वर्मा पिता आत्माराम वर्मा उम्र 29साल साकिन BSUP कालोनी के सामने दक्षिण मुखी गणेश मन्दिर के पास मठपुरना थाना मुजगहन रायपुर
(5) देवेंद्र यादव पिता नेतराम राम उम्र 28 वर्ष निवासी आजाद चौक पाटन थाना पाटन दुर्ग
(6) प्रेमशंकर धीवर पिता हिरदे लाल धीवर उम्र 45 वर्ष साकिन अमलीडीह बस्ती दुर्गा चौक न्यू राजेंद्र नगर


(7) नारायण ढीमर पिता बुधराम दीवार उमर 55 वर्ष ग्राम डटरंगा थाना सेजबहार जिला रायपुर
(8) कैलाश चतुर्वेदी पिता कृष्ण चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी उतई दुर्ग
(9) कृष्णा गेंदरे पिता स्व. भगतु गेंन्द्रे उम्र 56 साल साकिन ग्राम डोमा पोस्ट सेजबाहर थाना मुजगहन रायपुर
(10) राजेंद्र कुमार साहू पिता चंद्र कुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी पानी टंकी अमलीडीह थाना अमलीडीह रायपुर
(11) सुरेंद्र कुमार पिता नरेश कुमार उमर 36 ग्राम तारा थाना पाटन जिला दुर्ग
(12) डोमन निषाद पिता परदेशी राम निषाद उम्र 33 वर्ष साकिन बजाज कालोनी सेक्टर 2 न्यू राजेंद्र नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर
(13) नेतराम साहू पिता भारत लाल साहू उम्र 43 वर्ष निवासी दतरेंगा थाना मुजगहन रायपुर
(14) सौरभ राजपूत पिता शंकर सिंह राजपूत उमर 35 वर्ष पानी टंकी के पीछे भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती
(15) गुरुप्रीत सिंग पिता स्वर्ण सिंग उम्र 28 साल पता डूमरतराई रायपुर थाना टिकरापारा
(16) सूरज साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 24 साल साकिन सेक्टर 04 A94 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर
Tagsरायपुरहंसी खुशी फार्म हाउसजुआजुआरी गिरफ्तारएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिटथाना मुजगहनरेड कार्यवाहीड्रोन निगरानीफार्महाउस मालिकनगदी रकम 212600 रुपएचारपहिया वाहनदोपहिया वाहन17 मोबाइल फोनताशपत्तीकुल कीमत 3100000 रुपएजुआ प्रतिषेध अधिनियमपुलिस संयुक्त कार्रवाईगिरफ्तार आरोपीसुरेश साहूनागेंद्र कुमार वर्मागोविंद कुमारइशू देव वर्मादेवेंद्र यादवप्रेमशंकर धीवरनारायण ढीमरकैलाश चतुर्वेदीकृष्णा गेंदरेराजेंद्र कुमार साहूसुरेंद्र कुमारडोमन निषादनेतराम साहूसौरभ राजपूतगुरुप्रीत सिंगसूरज साहूपुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंहमुखबीर सूचनापेट्रोलिंगजुआ/सट्टा खेलनाप्रभावी अंकुशकार्रवाई निर्देशएंटी क्राइम टीमथाना प्रभारियोंकार्यवाही प्रक्रियागिरफ्तारी विवरणकानून पालनजुआ का फड़अवैध गतिविधिरायपुर पुलिसताशपत्ती से दांवपुलिस कार्रवाईजमानत कार्रवाईपुलिस निगरानीफार्महाउस छापाअपराध पंजीबद्धजुआ प्रतिबंधस्थानीय थानापुलिस अभियाननजदीकी फार्महाउसपुलिस सूचनाकानून व्यवस्थाअपराध नियंत्रणसट्टाजुआ कारोबारRaipurHansi Khushi Farm HouseGamblingGambler arrestedAnti Crime and Cyber ​​UnitMujgahan Police StationRaid actionDrone surveillanceFarmhouse ownerCash amount of Rs 2600Four-wheelerTwo-wheeler17 mobile phonesPlaying cardsTotal value of Rs 31000Gambling Prohibition ActPolice joint actionArrested accusedSuresh SahuNagendra Kumar VermaGovind KumarIshu Dev VermaDevendra YadavPremshankar DhiwarNarayan DhimarKailash ChaturvediKrishna GandreRajendra Kumar SahuSurendra KumarDoman NishadNetram SahuSaurabh RajputGurupreet SinghSuraj SahuInspector General of Police Amresh MishraSenior Superintendent of Police Dr Lal Umed SinghInformant informationPatrollingGambling/Satta playingEffective controlAction directivesAnti Crime TeamStation House OfficersProceedings processArrest detailsLaw enforcementGambling denIllegal activityRaipur PoliceBetting with cardsPolice actionBail actionpolice surveillancefarmhouse raidcrime registeredgambling banlocal police stationpolice operationnearby farmhousepolice informationlaw and ordercrime controlbettinggambling business
Next Story
null