हरियाणा

Haryana: मेडिकल सेंटर में घुसे अपराधी, बंदूक की नोक पर दुकानदार से लूटी नकदी

Sarita
20 Feb 2025 12:52 PM IST
Haryana: मेडिकल सेंटर में घुसे अपराधी, बंदूक की नोक पर दुकानदार से लूटी नकदी
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फतेहाबाद में बदमाशों ने जन औषधि केंद्र में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि जिले के टोहाना शहर में तीन युवक दिनदहाड़े प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में घुसे और दुकानदार से हजारों रुपये की नकदी लूट ली. इनमें से दो युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और दवा लेने के बहाने दुकान में घुसते ही उन्होंने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और वारदात को अंजाम देने के बाद वे बाहर बाइक लेकर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए. हरियाणा जॉब्स मामले की सूचना मिलने पर टोहाना सिटी थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है|
इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में ओल्ड मॉडल टाउन टोहाना निवासी सौरभ मित्तल ने बताया है कि रेलवे रोड पर उनकी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नाम से दुकान है. बुधवार शाम को जब वे दुकान पर बैठे थे तो दवा लेने के बहाने मोटरसाइकिल पर 3 युवक आए. दुकान में घुसे दोनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोप है कि दुकान में घुसते ही बदमाशों में से एक ने उसे पिस्तौल दिखाई और कैश बॉक्स की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसके पास जो भी पैसे हैं, दे दे।
इसके बाद युवकों ने कैश बॉक्स व उसकी जेब से करीब 60-70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनने लगे तो उसने शोर मचा दिया। इस पर युवक ने मोबाइल वहीं फेंक दिया और चले गए। जाते समय युवकों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। बाद में पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में शहर टोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story