
x
Haryana Crime: गुड़गांव जिले के भोंडसी में एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव खेतों में बने कमरे में पड़ा मिला। युवक कल शाम हुक्का पीने के लिए खेतों में गया था। आज सुबह जब मां उसे जगाने गई तो युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। गोली सिर के आर-पार हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है।
वह मानव रचना स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए अपनी कैब चलाता था। आशंका है कि डेढ़ महीने पहले हुए झगड़े के चलते यह वारदात हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद वारदात के कारणों का खुलासा होगा।
TagsHaryanaयुवकशवसनसनीजांचपुलिसHaryanayouthbodysensationinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





