Haryana Crime: पानीपत के वीआईपी सेक्टर 11-12 में सोमवार को दिनदहाड़े एक फार्मा कंपनी के मैनेजर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मैनेजर दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहा था। पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने उसके दिल, पेट और छाती पर आठ बार चाकू घोंपे। प्रथम दृष्टया रंजिश के चलते हत्या बताई जा रही है।
घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी के अनुसार कैथल के दियोद गांव का रामनिवास (44) करीब दो साल से पानीपत की एक फार्मा कंपनी में काम कर रहा था। वह रोजाना सुबह सात बजे घर से ड्यूटी पर जाता था और रात करीब नौ बजे घर लौटता था। सोमवार को भी वह रोजाना की तरह सुबह सात बजे घर से निकला था।
रिश्तेदार सतीश ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब तीन बजे रामनिवास की हत्या की सूचना मिली। वह अपने परिजनों के साथ जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। रामनिवास एक फार्मा कंपनी में मैनेजर थे। रामनिवास के पिता बचनराम की 15 साल पहले मौत हो गई थी। करीब 12 साल पहले उनकी शादी वंदना से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। डीएसपी सुरेश सैनी और चांदनी बाग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से एक बैग में आधार कार्ड और उसकी जेब में मोबाइल मिला। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान की और परिजनों को फोन कर सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने उनके फोन को अनलॉक करने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन वह खुल नहीं सका।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रामनिवास के शरीर पर चाकू के आठ निशान हैं। मौत का मुख्य कारण दिल पर चाकू का घाव पाया गया है। हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि पुलिस को सेक्टर-11-12 में ड्रेन नंबर-एक के पास एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsHaryanaफार्मा कंपनीमैनेजरहत्या HaryanaPharma companyManagerMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





