भारत
पुलिसकर्मी ने क्यों की अपनी जिंदगी खत्म? सुसाइड नोट पढ़ें
jantaserishta.com
18 March 2025 8:08 AM IST

x
मचा हड़कंप.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में कांस्टेबल अमित कुमार ने रविवार को आत्महत्या कर ली. पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. कांस्टेबल अमित कुमार 2016 में भर्ती हुए थे और मुरादाबाद में यूपी 112 पीआरवी में तैनात थे. वो प्रकाश नगर में किराए के मकान में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी संतोष और दो बेटे ऋषभ व अंशुल गजरौला में रहते हैं.
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जब काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला और फोन भी नहीं उठा, तो मकान मालिक ने खिड़की से देखा. तो अमित फंदे से लटके हुए थे, इसके बाद पुलिस और उनके परिवार को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस को मृतक के कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें सुसाइड नोट था. नोट में अमित ने लिखा कि डायल 112 पर तैनात उनके साथी सिपाही और होमगार्ड उन्हें 40 लीटर पेट्रोल के मामले में ब्लैकमेल कर रहे थे और विभागीय कार्रवाई की धमकी दे रहे थे.
इस घटना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे हैं, जिनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





