
x
Haryana Crime: झज्जर के गांव दूबलधन के पास से गुजर रही लोहारू फीडर नहर में एक बोरे में महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। नहर में महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नहर में शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के शव को नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
बेरी थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि झज्जर कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि दूबलधन गांव के पास से गुजर रही लोहारू फीडर नहर में एक बोरे में अज्ञात महिला का शव मिला है, जिसे आवारा पशु नोच रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। महिला के शव की शिनाख्त के लिए गांव के लोगों से पूछताछ की गई और पुलिस ने राजकुमार निवासी दूबलधन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsHaryanaनहरमहिलाशवदहशतHaryanacanalwomanbodypanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





