हरियाणा

Haryana: सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा घायल

Sarita
9 May 2025 10:14 AM IST
Haryana: सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा  घायल
x
Haryanaहरियाणा: जीटी रोड पर गढ़ी कला के पास गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गन्नौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंपती के शवों और घायल बच्चे को उपमंडल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार दंपती अपने बच्चे के साथ पानीपत से दिल्ली जा रहे थे। गढ़ी कला के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दंपती को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story