भारत

India Pakistan War Situation: चंडीगढ़ में गूंज रहीं सायरन की आवाजें, लोगों से घरों में रहने को कहा

jantaserishta.com
9 May 2025 9:38 AM IST
India Pakistan War Situation: चंडीगढ़ में गूंज रहीं सायरन की आवाजें, लोगों से घरों में रहने को कहा
x
हवाई हमले की चेतावनी.
India Pakistan War Situation: पाकिस्तान से संभावित हमले के बीच चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है. चंडीगढ़ में सायरन गूंज रहे हैं. एयरफोर्स स्टेशन को एयर वॉर्निंग दी गई है. चंडीगढ़ के डीसी ने सभी को घरों के भीतर रहने और बालकनी की दूर रहने के आदेश दिए है.
हमारा युद्ध आतंकवाद के खिलाफ है: अमेरिका में भारत के राजदूत
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा कि हमने पाकिस्तान और पीओके में नौ जगह पर आतंक की फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया है. हमारा युद्ध आतंकियों के साथ है. दुनिया को चिंतित होना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करता है. पाकिस्तान को यह बताना चाहिए कि अब वह आतंक को पालना-पोसना बंद कर दे.
राजनाथ सिंह के साथ मीटिंग, तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंचे
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को लेकर राजनाथ सिंह ने आज बैठक बुलाई है. यह बैठक सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ होगी. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं. इस बैठक में पाकिस्तान से तनातनी से उपजे हालात पर मंथन किया जाएगा.
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की. लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया.
पाकिस्तान की तरफ से हमले तब किए गए, जब भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाली कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और टेरर ठिकानों को तबाह कर दिया. आतंक पर इस चोट को पाकिस्तान की सरकार और उसकी सेना बर्दाश्त नहीं कर सकी, और भारत पर जवाबी हमला करना बेहतर समझा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null