
x
Haryana हरियाणा: जिले के गांव मुआना में हर्ष फायरिंग से घायल हुए गांव मुआना सफीदों निवासी आशीष (13) पुत्र अनिल की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सफीदों सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई साहिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 11 जून को पड़ोस में लड़का पैदा हुआ था और कुआं पूजन समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे भी बज रहा था। आशीष डीजे देखने गया था। इसी दौरान बच्चे के पीलिया का इलाज कराने आए मामा ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी और गोली आशीष के पेट में लग गई।
घायल को पहले उपचार के लिए सफीदों के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में 3 दिन बाद उसने अंतिम सांस ली। बताया गया है कि पीजीआई में बच्चे के उपचार के दौरान ऑपरेशन किया गया, जिससे उसके पेट में 27 टांके भी लगे हैं। पीजीआई अस्पताल में 11 जून की रात को बच्चे को भर्ती कराया गया और 14 जून की रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। साहिल ने बताया कि गोली चलाने वाला दिनेश नाम का शख्स था।
TagsHaryanaजश्नफायरिंगघायलबच्चेमौतHaryanacelebrationfiringinjuredchilddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





