भारत

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चार लोगों की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
16 Jun 2025 10:56 AM IST
तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चार लोगों की मौत, कई घायल
x
घायलों में कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
छपरा: बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि घटना छपरा-हाजीपुर नेशनल हाइवे पर नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन के पास हुई।
पुलिस के मुताबिक, एक पिकअप वैन मक्का लादकर दिघवारा से हाजीपुर जा रही थी। तेज रफ्तार से दौड़ रही गाड़ी का अचानक एक टायर फट गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन के पलटने के साथ ही पिकअप के लोग सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर लाया गया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी पिकअप पर मक्का लोड करके भूनवाने वैशाली जिले के सराय जा रहे थे। बताया गया कि पिकअप पर 20 से 22 लोग सवार थे, सभी एक गांव के रहने वाले थे। इसी दौरान बाजितपुर के निकट पिकअप का एक टायर ब्लास्ट कर गया। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। हाजीपुर सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story