
x
Haryana:नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास कार की टक्कर से फैक्ट्री से लौट रही सात माह की गर्भवती की मौत हो गई और उनकी मां घायल हो गई। घायल महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव हॉल प्याऊ मनियारी की पेपर मिल कॉलोनी निवासी करण ने बताया कि उनकी पत्नी विनीता (20) व सास मंजू कुंडली स्थित चप्पल फैक्ट्री में काम करती थीं। दोनों शुक्रवार देर शाम फैक्ट्री से घर लौट रही थी। जब वह प्याऊ मनियारी के पास सड़क पार करने लगी तो उसी दौरान कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी पत्नी विनीता ने दम तोड़ दिया। वह सात माह की गर्भवती थी। सास मंजू को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
करण ने बताया कि उनका डेढ़ साल पहले विनीता से विवाह हुआ था। वह तीन साल से प्याऊ मनियारी में रह रहे हैं। शादी से पहले विनीता भी प्याऊ मनियारी में रहती थीं। दोनों की यहीं पर शादी हुई थी। वह दो साल से फैक्ट्री में नौकरी कर रही थी।
TagsHaryanaकारगर्भवतीटक्करमौतHaryanacarpregnant womanaccidentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





