
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के पलवल जिले में केएमपी एक्सप्रेसवे पर मिंडकोला थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक केमिकल इंजीनियर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बदायूं निवासी पार्थ के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मनीष, प्रिंस और जितेंद्र शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार पलवल से भिवाड़ी जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सीएनजी कार में अचानक आग लग गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बरेली निवासी जुनैद खान ने बताया कि वह राजस्थान के भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ललित कुमार की बुलंदशहर में शादी थी। उसके कई साथी निजी कार बुक करके शादी में गए थे। शादी समारोह से लौटते समय यह हादसा हुआ। कार में चालक रविंद्र के अलावा बदायूं निवासी पार्थ, मुरादाबाद निवासी प्रिंस, मनीष और पलवल निवासी जितेंद्र सवार थे। कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई और पचास फीट तक घसीटती चली गई। 24 वर्षीय पार्थ कार में ही रह गया और जिंदा जल गया। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी को जिला अस्पताल पलवल ले जाया गया।
Next Story





