छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज का 8वां राज अधिवेशन

Nil dhankar
16 Feb 2025 11:12 AM IST
आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज का 8वां राज अधिवेशन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज का 8वां राज अधिवेशन 16 फरवरी को धरसीवां के औद्योगिक क्षेत्र सांकरा (निक्को) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे. अध्यक्षता खोड़सराम कश्यप, केन्द्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज करेंगे, जबकि संयोजक नीलमणि परगनिहा, धरसीवां राज प्रधान होंगे. अतिविशिष्ट अतिथियों में विजय बघेल, संरक्षक एवं सांसद दुर्ग, और मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे.

यह भी पढ़े

सृजन संस्थान द्वारा 16 फरवरी को वृंदावन हाल में काव्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जो दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा. संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष जवाहर खन्ना और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल होंगे. काव्य संध्या में रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, दल्लीराजहरा, बालोद, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बागबाहरा, खरोरा, तिल्दा, बेमेतरा, कवर्धा, महासमुंद सहित विभिन्न स्थानों के रचनाकार अपनी कविताओं का पाठ करेंगे. इसके अलावा, संस्था मार्च में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की योजना बना रही है, जिसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं.


Next Story