
x
Haryana: अनूपगढ़ गांव से रक्षाबंधन के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव तीन दिन बाद मंगलवार को हिसार के आजाद नगर के गंदे नाले से बरामद हुआ है। मृतक की अभी दो माह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने गोबिंदपुरा गांव के चार व हिसार जिले के एक युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
अनूपगढ़ निवासी 24 वर्षीय परमिंदर नौ अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी मां अनीता ने दस अगस्त को गुमशुदगी का मामला सदर थाना में दर्ज करवाया था। तीन दिन बाद मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि हिसार के आजाद नगर गंदे नाले में एक युवक शव पड़ा हुआ है। शव बुरी तरह गल चुका है। शव की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव परमिंदर का ही मिला।
पुलिस इस मामले में बुधवार को खुलासा कर सकती है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मृतक की मां अनीता देवी की शिकायत पर गोबिंदपुरा के कुछ परिवार के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsHaryanaलापतायुवकशवनालेHaryanamissingyouthbodydrain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





