हरियाणा

Haryana : तालाब में तैरता मिला लापता युवक का शव,हत्या या आत्महत्या

Sarita
7 April 2025 11:02 AM IST
Haryana : तालाब में तैरता मिला लापता युवक का शव,हत्या या आत्महत्या
x
Haryana हरियाणा: सोहना के भोंडसी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर शव की शिनाख्त की तो वह कोई और नहीं बल्कि उसी गांव के शुभम नामक युवक का शव निकला जो बॉलिंकिट कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को ड्यूटी से आने के बाद रात करीब 8:30 बजे उसी गांव के दो लड़कों ने उसे फोन किया। उसके बाद से न तो शिवम का फोन आया और न ही शिवम घर लौटा, जिसकी शिकायत 3 अप्रैल को मृतक के पिता ने भोंडसी थाना पुलिस को दी थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर शिवम की तलाश शुरू कर दी थी, जिसका शव गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक के भाई की मानें तो उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। उसके सिर, छाती आदि पर चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या के पीछे के कारणों की बात करें तो जिस युवक पर परिजन आरोप लगा रहे हैं, उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि मृतक के उसकी बहन के साथ अवैध संबंध थे।
जांच अधिकारी ने बताया कि 3 अप्रैल को मृतक के पिता द्वारा युवक के लापता होने की शिकायत दी गई थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी, जिसका शव रविवार को गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में देखने वाली बात यह है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है।
Next Story