हरियाणा

Haryana : पानी की टंकी में मिला लापता बैंक कर्मचारी का शव

Sarita
7 March 2025 8:44 AM IST
Haryana : पानी की टंकी में मिला लापता बैंक कर्मचारी का शव
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के भिवानी में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा में कार्यरत क्लर्क का शव पानी की टंकी से बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पतराम गेट क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पिछले 2 दिनों से लापता था। उन्होंने बताया कि मनीष का शव तोशाम बाईपास स्थित डाबर वाटर टैंक की टंकी से बरामद किया गया और पास में ही उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़ी मिली।
3 मार्च को स्कूटर लेकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा
मनीष दो बच्चों का पिता था। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के मामा ने 3 मार्च को दोपहर 3.30 बजे मनीष के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मनीष अनाज मंडी स्थित पीएनबी शाखा में क्लर्क के पद पर काम करता था और 3 मार्च को स्कूटर लेकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मामले की जांच अधिकारी
सुनीता
ने बताया कि बुधवार शाम को डाबर कॉलोनी के जलघर टैंक में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि शव की पहचान लापता बैंक कर्मचारी मनीष के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
Next Story