
x
Haryana हरियाणा: रेवाड़ी जिले में एक युवक का शव मिला है। उसके माथे पर गोली का निशान है। पास में ही एक पिस्तौल भी रखी हुई थी। यह शव खेड़ा मुरार गांव में नहर के पास मिला। ग्रामीणों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान खेड़ा मुरार गांव निवासी राजेंद्र पुत्र रतिराम के रूप में हुई है। शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय राजेंद्र की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। राजेंद्र और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिसके चलते पंचायत में दोनों का तलाक हो गया। राजेंद्र के पिता की 2 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक राजेंद्र अपनी मां के साथ अकेला रहता था। बावल थाना एसएचओ ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन युवक के माथे पर गोली का निशान है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsHaryanaनहरयुवकशवदहशतHaryanacanalyouthbodypanic जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





